सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सागर सांसद ने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

0

सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर सागर सांसद ने की केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात

सागर।  सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास और नागरिकों को  सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से मुलाकात कर सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर प्रदेश शासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही से मंत्री जी को अवगत कराते हुए कहा कि एयरपोर्ट के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा उसकी उपलब्धता से जुड़ी प्रक्रियाएं भी शासन स्तर पर आगे बढ़ाई जा चुकी हैं।

उन्होंने मंत्री जी से आग्रह किया कि सागर को हवाई मार्ग से जोड़ना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जिससे व्यापार और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, छात्रों, आपातकालीन मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि बुंदेलखंड क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी की कमी के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, उसमें भी कमी होगी जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही एयरपोर्ट निर्माण और संचालन से स्थानीय निवासियों को को छोटे-बड़े रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

सांसद जी के इस आग्रह को केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सागर की आवश्यकता को सुनते हुए तथा प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने तथा प्रक्रियाओं को गति देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here