नगर पालिका परिषद खुरई में “संकल्प से समाधान” अभियान एवं जल सुनवाई शिविर का सफल आयोजन

0

नगर पालिका परिषद खुरई में “संकल्प से समाधान” अभियान एवं जल सुनवाई शिविर का सफल आयोजन

सागर। खुरई नगर पालिका परिषद खुरई परिसर में “संकल्प से समाधान” अभियान एवं विशेष जल सुनवाई शिविर का व्यापक आयोजन किया गया, शिविर का आयोजन माननीय पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई *श्री भूपेंद्र सिंह जी* तथा मध्य प्रदेश शासन के प्राप्त दिशानिर्देशों के पालन में संपन्न हुआ,शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा जल आपूर्ति सहित स्वच्छता सफाई प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं पर प्रभावी सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय सहभागिता

शिविर में नगर पालिका की अध्यक्षा *श्रीमती नन्हीबाई अहिरवार* वरिष्ठ पार्षद *श्री देशराज यादव,श्री बलराम यादव* एवं पार्षद प्रतिनिधि *श्री रवि नायक* सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,सभी ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों पर बेहतरी और शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

नगर पालिका के सीएमओ श्री राजेश मेहतेले

की मॉनिटरिंग एवं निगरानी में नगर में समस्त जरूरी व्यवस्थाएँ संचालित की जा रही हैं,सीएमओ श्री मेहतेले ने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता से सुनिश्चित की जाएगी

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा

उपयंत्री शैलेंद्र सिंह एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक नीतेश श्रीवास्तव मौके पर उपस्थित रहे विशेष रूप से जल आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित शिकायतों पर गहन समीक्षा की गई,पेयजल वितरण में आ रही बाधाएँ पाइपलाइन लीकेज कम दबाव की समस्या जल टंकियों की सफाई एवं रखरखाव इन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

राजस्व एवं आईईसी टीम की उपस्थिति सहित नपा कर्मी रहे उपस्थित

सहायक राजस्व निरीक्षक विश्व वैभव नेमा अपनी राजस्व टीम एवं आईईसी टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे,उन्होंने राजस्व एवं योजनाओं से जुड़े आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया को प्रमुखता से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिनस्थ कर्मियों को दिए।

शिविर में नागरिकों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से नाला-नालियों की सफाई एवं निर्माण स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जल आपूर्ति संबंधी शिकायतें

आवास योजना से जुड़े प्रकरण पेंशन संबंधी आवेदन समग्र आईडी सुधार सीसी सड़क निर्माण एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए सभी आवेदनों का पंजीयन कर संबंधित विभागों को शीघ्र एवं बेहतरी से निराकरण करने हेतु अग्रेषित किया गया।

नागरिकों में दिखा उत्साह, शिविरों के माध्यम से कम समय में एक ही जगह मिल जाता है,समाधान

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही,आमजन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर एक ही जगह एवं शीघ्र संभव हो पाता है,जनप्रतिनिधियों ने भी भरोसा दिलाया कि “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा

यह शिविर न केवल प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण रहा, बल्कि जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच संवाद का प्रभावी मंच भी सिद्ध हुआ,नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के नियमित आयोजन की बात कही गई, जिससे नगर विकास और नागरिक सुविधाओं को और सुदृढ़ और विस्तृत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here