पुणे ट्रेन के लिए पोस्ट कार्ड अभियान शुरू
सागर। बीना -कटनी होकर पुणे के लिए एक यात्री ट्रेन की मांग को लेकर एकता समिति ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। समिति ने 1000 पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजने का निर्णय लिया है।
आईटी एवं एजुकेशन हब पुणे में बुंदेलखंड के युवा बड़ी संख्या में कार्यरत हैं। इस ट्रैक पर अभी एक भी ट्रेन सीधे नहीं है जिससे हजार परिवारों को आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है । पुणे के लिए जबलपुर भोपाल से अनेक ट्रेन है लेकिन बीना- कटनी ट्रेक की उपेक्षा रेल मंत्रालय निरंतर कर रहा है। बीना कटनी होकर पुणे के लिए यात्री ट्रेन की मांग लंबे समय से की जा रही है ।
एकता समिति ने आज विधायक शैलेंद्र जैन के हस्ताक्षर से पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से हस्ताक्षर कर पोस्ट कार्ड भेज कर केन्द्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।


