निगम अध्यक्ष ने नागरिकों की मांग पर बड़ा बाजार स्थित श्री राम चौक पर निरीक्षण कर एक नया बोर कराकर हैंडपंप लगवाने की घोषणा की

0

निगम अध्यक्ष ने नागरिकों की मांग पर बड़ा बाजार स्थित श्री राम चौक पर निरीक्षण कर एक नया बोर कराकर हैंडपंप लगवाने की घोषणा की
सागर। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बड़ा बाजार स्थित श्रीराम चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों ने निगम अध्यक्ष से कहा कि श्रीराम चौक पर जो हैंडपंप पहले से लगा था उससे जानवरों को भी भी पीने के लिए पानी उपलब्ध हो जाता था लेकिन नगर निगम द्वारा पेयजल की जांच के दौरान पानी पीने योग्य न पाए जाने पर उसे बंद करा दिया है इसलिए श्री राम चौक पर लगने वाली दुकानों को एवं जानवरों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है इसलिए पेयजल आपूर्ति हेतु एक बोर कराकर हैंडपंप लगवा दें।
निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने श्री राम चौक के नागरिकों की मांग अनुसार एक नया बोर कराकर हैंडपंप लगवाने की घोषणा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ गुरैया,विक्रम सोनी, वीरेंद्र व्यास ,विजय माहेश्वरी, शैलेन्द्र साहू पिक्कन भट्ट, सोनल सोनी, सत्यम साहू, विकास साहू, वीरू सोनी, रिंकू नामदेव संजय साहू सहित बड़ी संख्या में श्रीराम चौक के नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here