सागर में महाशिवरात्रि पर वेद मंत्रों की ध्वनि से गूंजेगा गुरोन निवास,होगा प्रसादी का वितरण
सागर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सतनाम वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष जनसेवक मनी सिंह गुरोन द्वारा भगवान शिव का अभिषेक पूजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा मनी सिंह ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में प्रसाद वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया,बता दो की मनी सिंह सिख समुदाय से होने के बाद भी भगवान शिव की परम भक्त हैं।
और इन्होंने अपने निवास के अंदर ही शिवालय की स्थापना कराई है,जिनका नित्य मनी सिंह पूजन अर्चन और आरती करते हैं,कोई भी कार्य करने से पहले मनी सिंह बाबा के चरणों में माथा टेक कार्य सफलता की प्रार्थना करते हैं,हाल ही में मनी सिंह के पिता डॉ गुरनाम सिंह का स्वास्थ्य खराब था जिनके जल्द ठीक होने की कामना को लेकर मनी सिंह नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर भी माथा टेकने गए थे,भगवान शिव में अटूट श्रद्धा के चलते हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवरात्रि के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया जाएगा,जब मनी सिंह के निवास स्थान पर वेद मंत्रों की ध्वनि गूंजती है,तो पूरा परिसर और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जाता है।
और ऐसा लगता है मानो हम किसी प्राचीन शिवालय या किसी सिद्ध स्थान पर हो,मन के अंदर सहज ही भक्ति जागृत हो जाती है।


