बाल श्रम की कुप्रथा के उन्मूलन हेतु कार्यालय सहायक श्रम आयुक्‍त सागर द्वारा मकरोनिया चौराहा से जन जागरण रैली का आयोजन

0

बाल श्रम की कुप्रथा के उन्मूलन हेतु कार्यालय सहायक श्रम आयुक्‍त सागर द्वारा मकरोनिया चौराहा से जन जागरण रैली का आयोजन

सागर। बाल श्रम अधिनियम 1986, संशोधित अधिनियम 2016 एवं 2017 के प्रावधानों को नियोजकों एवं सामान्य जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं श्रम पदाधिकारी सागर के निर्देशानुसार जागरूकता रैली एवं जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मकरोनिया चौराहा मकरोनिया में श्रीमती कविता लारिया नेत्री समाजसेवी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला द्वारा जागरूकता रथ के साथ किया गया।

रैली मकरोनिया चौराहा से शुरू होकर रजाखेड़ी बजरिया पहुंची एवं रजाखेड़ी बजरिया से वापस मकरोनिया चौराहा पहुंची, जहां पर श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला के उद्बोधन के साथ रैली का समापन किया गया। रैली में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता रथ के साथ बैनर, तख्तियों, पंपलेट, स्टिकर्स एवं नारों के माध्यम से सभी लोगों को बाल श्रम के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं बाल श्रम नियोजित नहीं करने हेतु जागरूक किया गया। रैली के सफल आयोजन में श्रीमति कविता लारिया, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्री चंद्रप्रकाश शुक्ला, महिला बाल विकास विभाग, युवा विकास मंडल एनजीओ, कृषक सेवा संघ एनजीओ, अशोका फाउंडेशन समिति एनजीओ, म.प्र. जन अभियान परिषद सागर नवांकुर संस्‍था कर्रापुर सेक्‍टर-01 अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति सागर, चाइल्ड लाइन एनजीओ, भारतीय बीड़ी मजदूर संघ एनजीओ, के अधिकारियों एवं वॉलेंटियर एवं सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा रैली को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। अंत में श्री पी.के. जैन प्र. सहायक श्रम पदाधिकारी द्वारा सभी सहभागियों का आभार प्रकट करते हुए रैली का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here