जबलपुर के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय से जुड़े युवक ने ग्रिल तोड़ दी। इसके बाद विशेष समुदाय से जुड़े कई लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मंदिर पर पथराव करना शुरू कर दिया. हालात इस कदर बिगड़े कि कुछ ही देर में दर्जनों की तादाद में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पूरे विवाद के पीछे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को वजह बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मंदिर में आरती के दौरान बजाए जा रहे स्पीकर की आवाज पर विशेष समुदाय से जुड़े लोगों ने एतराज जताया. इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।
इस इलाके में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने मस्जिद भी है। मंदिर और सामने स्थित मस्जिद आमने-सामने होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।



