MP: बोर्ड परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शक आलेख

0
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों के लिए उपयोगी मार्गदर्शक आलेख
सागर। बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। विशेष रूप से अर्थशास्त्र ऐसा विषय है, जिसमें सैद्धांतिक ज्ञान, तर्क, रेखाचित्र, आंकिक प्रश्न तथा प्रस्तुति—सभी का संतुलन आवश्यक होता है। यदि सही रणनीति, अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ तैयारी की जाए, तो इस विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करना सरल हो जाता है।
 अर्थशास्त्र विषय की तैयारी कैसे करें
प्रत्येक अध्याय को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके मुख्य बिंदु अलग से नोट करें। परिभाषाएँ, अवधारणाएँ, सूत्र एवं निष्कर्ष को विशेष रूप से रेखांकित करें। प्रत्येक अध्याय से जुड़े रेखाचित्र (वक्र) का अभ्यास बार-बार करें। अध्याय के अंत में दिए गए आंकिक प्रश्नों को अवश्य हल करें। पुराने वर्षों के प्रश्नपत्र एवं मॉडल पेपर से अभ्यास करें।
उत्तर लिखने की सही विधि (Answer Writing Skills)
प्रश्न को पहले अच्छी तरह समझें। हमेशा पॉइंट में लिखें। उपयुक्त स्थान पर हेडिंग व सब-हेडिंग अवश्य दें। सरल, शुद्ध एवं सारगर्भित भाषा का प्रयोग करें। “गागर में सागर” भरने का प्रयास करें—कम शब्दों में अधिक बात।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
खाली स्थान, सही जोड़ी, सही–गलत एवं एक वाक्य में उत्तर: प्रश्न को धीरे और ध्यान से पढ़ें। अनुमान से नहीं, बल्कि सूझबूझ से उत्तर दें। OMR शीट को अत्यंत सावधानी से भरें।
2, 3 एवं 4 अंक के प्रश्नों की रणनीति  दो अंक के प्रश्न (लगभग 75 शब्द) संक्षिप्त परिभाषा, एक सरल उदाहरण। तीन अंक के प्रश्न (लगभग 100 शब्द) भूमिका / परिभाषा, 3–4 पॉइंट में उत्तर, संबंधित रेखाचित्र/वक्र एवं उदाहरण, अंत में निष्कर्ष। चार अंक के प्रश्न (लगभग 150 शब्द) भूमिका, स्पष्ट हेडिंग के साथ विस्तृत पॉइंट, रेखाचित्र/उदाहरण, निष्कर्ष अवश्य लिखें।
आंकिक प्रश्न (Numerical Questions) हल करने की विधि
सबसे पहले देखें, प्रश्न में क्या दिया है? (Given), क्या ज्ञात करना है? (To Find), सही सूत्र (Formula) लिखें। आंकिक प्रश्न को स्टेप-बाय-स्टेप हल करें। अंत में स्पष्ट उत्तर लिखें।
रेखाचित्र एवं वक्र (Diagrams & Curves)
ग्राफ साफ-सुथरा बनाएं। X एवं Y अक्ष का सही नामकरण करें। वक्र का नाम स्पष्ट लिखें। पेंसिल का प्रयोग करें। रेखाचित्र उत्तर से संबंधित हो।
परीक्षा में तनाव से मुक्ति एवं आत्मविश्वास
नियमित योग, प्राणायाम एवं ध्यान करें। भरपूर नींद लें। पौष्टिक आहार ग्रहण करें। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले भोजन अवश्य करें। अपने ऊपर विश्वास रखें।
मां सरस्वती का स्मरण करें।
परीक्षा कक्ष में व्यवहार
प्रवेश पत्र एवं उत्तर पुस्तिका के निर्देश ध्यान से पढ़ें।
पहले सरल प्रश्न हल करें। कठिन प्रश्न देखकर घबराएं नहीं। समय का सही प्रबंधन करें। स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित लेखन रखें।
 प्रेरणादायक संदेश
प्रिय विद्यार्थियों, आपने पूरे वर्ष परिश्रम किया है। अब स्वयं पर विश्वास रखने का समय है। संयम, अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी। “सफलता उन्हें मिलती है, जो मेहनत के साथ आत्मविश्वास भी रखते हैं।”
अशोक राजौरिया
उच्च माध्यमिक शिक्षक
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी
जिला सागर (म.प्र.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here