सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने जन्मदिवस के दिन नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सागर। 24 फरवरी जन्मदिन के अवसर पर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भोपाल-धनबाद के बीच चलाई गई नई ट्रेन भोपाल-धनबाद/चोपन एक्सप्रेस को सागर रेल्वे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो भोपाल-विदिशा-बीना-सागर-दमोह-कटनी-सिंगरोली-चोपन-रांची होते हुए संचालित होगी, इस मौके पर सांसद डॉ. वानखेड़े ने रेल सुविधा को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ लंबी दूरी की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी सागर लोकसभा के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों के लिए लाभकारी सिद्द होगी, उन्होंने कहा कि सागर लोकसभा लगातार रेल्वे विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बीना-कटनी तीसरी लाईन पूर्ण होने से जहां यातायात सुगम हुआ है वहीं अमृत भारत योजना के अंतर्गत सागर स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है व नए प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण प्रगति पर है मकरोनिया स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिये। जिससे मकरोनिया सर्व सुविधायुक्त स्टेशन होगा सागर लोकसभा क्षेत्र में जिन आरओबी का काम शेष है वह शीघ्र पूर्ण होगा। सागर स्टेशन पर भी विकास कार्य चल रहे हैं जो अब शीघ्र पूर्ण होंगे। भविष्य योजना के अंतर्गत ललितपुर-सागर-छिंदवाड़ा रेल लाईन की डीपीआर भी बन रही है क्षेत्र में रेल सुविधा के विस्तार हेतु लोकसभा में या व्यक्तिगत रेल मंत्री जी से मुलाकात कर नई ट्रेनों और चल रही ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी है।
इस दौरान सांसद द्वारा ट्रेन के लोको पायलट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सागर रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों में प्रमुख रूप से एडीआरएम जबलपुर आनंद कुमार, एसआर डीएसओ अमित कुमार साहिनी, डीसीएम नीतीश कुमार सोने एवं अधिकारी सादिक ख़ान, विनोद चौकसे, दीपक कुशवाहा, वीके कृपलानी, प्रहलाद वानखेडे, निकेश गुप्ता, धर्मेन्द्र पटेल, आशालता सिलाकारी, कल्पना दुबे, रवि ठाकुर, रेखा राजपूत, रोशन कुर्मी,अक्षत
चौकसे ,अभिषेक साहू, के.के. मिश्रा, सुशील साहू, शास्त्रीजी, नंदू वाल्मीकि, विजय जडि़या, चन्द्रभान कुर्मी, हल्ले भोंहारी, नारायण, सुभाष नाहर, राजेंद्र सैनी, एवं अन्य नागरिकों द्वारा सांसद डॉ. वानखेड़े के जन्मदिन पर स्वागत किया गया।


