MP Budget 2026: किसानों को 25 हजार करोड़ ऋण, पहली बार डिजिटल बजट पेश
भोपाल। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा छठवीं बार बजट भाषण प्रस्तुत कर रहे हैं। वित्तमंत्री द्वारा बजट को पहले कैबिनेट के सामने रखा गया, जहां से इसे हरी झंडी मिल गई। वित्तमंत्री का भाषण शुरू होने से पहले ओमकार सिंह मरकाम ने जताया विरोध भी जताया।
वित्तमंत्री ने कहा कि यह बजट पीएम के सपने को साकार करने वाला है। उन्हेांने बजट भाषण की शुरुआत में ही कहा था कि एमपी का बजट किसानों को समर्पित है। ये साल किसानों के विकास को समर्पित है। एमपी में पहली बार डिजिटल बजट पेश किया गया है। बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। मध्य प्रदेश विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे रहा है। मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- हर युवा को रोजगार और हर उपज को दाम उपलब्ध कराना हमारी सरकार का लक्ष्य है।
किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये का अल्पकालीन ऋण
बजट में पशुपालन के लिए 2364 करोड़ का प्रावधान किया गया है। किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये का अल्पकालीन ऋण दिलाया जाएगा। बिना ब्याज का ऋण दिलाने के लिए 720 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए 1.15 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। भावांतर योजना के तहत किसानों को 337 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। किसानों को एक लाख सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। 21630 करोड़ रुपये की मजरा टोला सड़क योजना प्रस्तुत की गई। एमपी देश का तीसरा युवा प्रदेश, यहां 28 प्रतिशत युवा हैं।
नई आबकारी नीति 2026
आबकारी नीति 2026 को कैबिनेट की बैठक मे दी गई मंजूरी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बजट भाषण का अनुमोदन किया। आबकारी नीति को लेकर विधानसभा में दिया जाएगा वक्तव्य। नई नीति में पांच दुकानों के छोटे समूह बनेंगे, कोई नई दुकान नहीं खुलेगी। दुकानों लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। ई नीलामी 20 प्रतिशत अधिक दर पर होगी।
वित्तमंत्री ने बजट से पहले कहा था- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में बजट पेश किया जाएगा। यह बजट जनता के लिए है और पूरी तरह से जनता को डेडिकेटेड है। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। यह एक बेहतर और इम्प्रूव्ड बजट होगा।
वित्तमंत्री ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बजट (MP Budget Session) को लेकर जनता और विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से भी उनकी जरूरत की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। ऐसे में बजट का फोकस किसानों और कृषि को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहेगा।
कांग्रेस द्वारा कर्जा लेने पर उठाए जा रहे सवाल पर वित्तमंत्री ने कहा कि हमनें अपनी लीमिट के अनुसार ही कर्जा लिया है। समय के साथ हम इसे चुका भी रहे हैं। इसे कर्जा नहीं निवेश समझना चाहिए। सभी प्रदेशों में विकास कार्यों के लिए यह लिया जाता है। बजट भाषण से पहले कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक। सरकार ने खजाना खाली कर दिया का सांकेतिक प्रदर्शन किया।


