धर्माश्री में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में 60 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव की मौत

0

धर्माश्री में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में 60 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव की मौत

सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित धर्माश्री इलाके में मंगलवार रात दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया। घर के सामने नाली और कचरा डालने की बात पर शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट में 60 वर्षीय पुरुषोत्तम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, धर्माश्री रोड निवासी पुरुषोत्तम यादव और उनके पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र यादव एवं सुरेंद्र यादव के परिवार के बीच लंबे समय से नाली और कचरा फेंकने को लेकर तनातनी चल रही थी। मंगलवार रात इसी मुद्दे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले बहस हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़े के दौरान लाठी-डंडों और लात-घूंसे का इस्तेमाल किया गया।
हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हुए पुरुषोत्तम यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की खबर फैलते ही बुधवार को अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध स्वरूप परिजनों ने क्षेत्र में चक्काजाम भी किया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि कचरा फेंकने और नाली को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। घटना में 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और उसी आधार पर आगे की धाराएं जोड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here