खनिज विभाग की कार्यवाही, अवैध परिवहन करते एक डम्फर और ट्रैक्टर ट्रॉफी को जप्त किया
सागर। इन दिनों खनिज विभाग सक्रीय नजर आ रहा हैं, बीते दिनों भी खुरई, बंडा, नरयावली क्षेत्रों में संघन चेंकिंग अभियान चलाकर अवैध परिवहन के विरुद्ध व्यापक कार्यवाहियां की थी।
आज विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए मुरम से भरे 1 डम्पर और 1 ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा हैं।
जप्त वाहनों को थाना नरयावली में खड़ा कर दिया गया है। खनिज अदिकारी द्वारा बताया गया कि प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये जाएंगे और इस तरह की कार्यवाहियाँ निरंतर चलती रहेगी।


