शटर के ताले तोड़कर बड़ी चोरी, CCTV DVR भी ले उड़े; सागर पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

0

शटर के ताले तोड़कर बड़ी चोरी, CCTV DVR भी ले उड़े; सागर पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

सागर। दिनांक 14.02.2026 को फरियादी नीरज कुमार जैन पिता श्री सुंदर लाल जैन उम्र 38 साल निवासी वार्ड क 04 साहू कालोनी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट लेख कराई कि मैं गांधी चौक बस स्टैंड के पास रहली में किराना की दुकान किये हुये हैं। कल दिनाक 13.02.26 के रात करीबन 10.30 बजे की बात है मैं अपनी किराना दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था जो आज दिनांक 14/02/2026 के सुबह करीब 9.30 बजे मेरा छोटा भाई नीतेश जैन दुकान खोलने के लिये आया तो देखा कि दुकान में लगी छोटी शटर के दोनो ताले खुले हुये थे एवं बाजू वाली सटर में दोनो ताले लगे हुये थे छोटे भाई नीतेश ने मुझे फोन लगाकर बताया कि दुकान के छोटे वाली सटर के ताले खुले हुये है तो मैं और मेरे पिता सुन्दर लाल जैन तत्काल दुकान पर आये और सटर खोलकर देखा तो दोनों ताले गायब थे दुकान का सामान जैसा जमा कर गये थे वह बिखरा हुआ था जो दुकान पर सामान चेक किया। तो विभिन्न प्रकार की सिंगरेट (जिसमे स्टैलर कंपनी, अमेरिकन कंपनी, इनडीमेट, क्लासिक और गोल्ड फेल्ग) जिसके 50 विंडल जिसमे कुछ 20 की मात्रा एवं कुछ 50 की मात्रा की सिगरेट थी एवं गुटखा जिसमें कुछ 5 के पैकेट, कुछ 3 के पैकेट एवं कुछ 2 के पैकेट (राजश्री, केस, सिगनेचर, विमल, पानबाहार आदि) 100 बड़े वाले गुटखा के पैकेट एवं 200 छोटे वाले गुटखा के पैकेट एव ड्रेज में रखे विक्री के पैसे एवं बिल एवं उधारी डायरी एवं दुकान में लगे कैमरो का डीव्हीआर वोर्ड सहित उखाड़ कर कोई अजात व्यक्ति रात्रि में 10.30 से सुबह 9.30 बजे दरम्यानी रात के बीच में अपने साथ चोरी करके ले गये। रिपोर्ट पर से अपराध कमांक 97/26 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के कथन फरियादी एवं गवाहान लिये गये सीसीटीव्ही कैमरे की रिकार्डिंग चैक की जाकर संदेही आरोपियों की तलाश की गई जो मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त वाहन के जैसा ही एक वाहन सागर से रानगिर तरफ जा रहा है जो हमराह स्टॉफ के रवाना होकर उक्त वाहन को स्टॉफ की मदद से रोककर चैक किया गया जो उक्त वाहन में बैठे तीन व्यक्त्तियों से उनका नाम पता पूंछा गया जिन्होंने अपना नाम 01-आकाश पिता भगवानदास रजक उम्र 19 साल नि. मढिया बिठ्ठल नगर थाना केन्ट, 02-आजाद पिता सुन्दरलाल पटैल उम्र 20 साल नि. चिरई कॉलोनी थाना केन्ट, 03-इरफान अली उर्फ मस्कट पिता दिलावर अली उम्र 18 साल नि. शुकवारी मस्जिद के पीछे दयानंद वार्ड थाना कोतवाली जिला सागर का होना बताया एवं उक्त वाहन की तलाशी ली गई जो उक्त वाहन में संदेहास्पद सामग्री प्राप्त हुई। जो उक्त सामग्री के विषय में उक्त संदेहियों से पूंछताछ की गई जिन्होंने उक्त सामग्री रहली के बस स्टेण्ड के पास किराना की दुकान से चोरी करना बताया जो उक्त तीनों आरोपियों को थाना रहली लाकर घटना के संबंध में विस्तृत पूंछताछ की गई जिन्होनें अपना जुर्म स्वीकार किया जिन्हें बाद कार्यवाही के माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उक्त चोरी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियों का खुलासा करने मे  पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल (भा०पु० से०) के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा,  एस०डी०ओ०पी० महोदय रहली श्री प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में, थाना प्रभारी रहली उनि, सुनील शर्मा, प्रआर, 19 विनोद विश्वकर्मा, प्रआर, 265 अमित चौबे, प्रआर. 709 मनोज रोहित, आर. 1514 सुरेन्द्र यादव, भार 167 देवेन्द्र रैकवार, आर. 1542 जितेन्द्र प्यासी, चा.आर. 1682 सुनील दुबे मआर 205 कल्पना पटेरिया का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here