कृषि विज्ञान केन्द्र, सागर: “भारत विस्तार” भारतीय कृषि में AI कांति अंतर्गत कार्यकम का सजीव प्रसारण
साग़र। “भारत विस्तार” (VISTAAR) भारतीय कृषि में ए आई (AI) कृति अंतर्गत कार्यकम का लाईव संवाद केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा के एस यादव, की उपस्थिति में के वी के सागर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर दिखाया गया। इस अवसर पर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा जयपुर राजस्थान से शुभारंभ किया गया। भारत विस्तार (VISTAAR) एक अत्याधिक ए आई (AI) पावर मल्टीलिंगुअल टूल है जिसका प्रयोग कृषि क्षेत्र में डिजिटल कांति लाने के लिए लॉन्च किया गया। यह डेटा और रिर्सच के आधार पर किसानो को उनके मोबाईल या फोन कॉल के माध्यम से डिजिटल विशेषज्ञ जैसी सलाह प्रदान करेगा। इसके अलावा कृषि कों नई तकनीक ए आई (AI) एपस के माध्यम से कृषकों हेल्पलाईन नं. 155261 उपलब्ध होगा। जिसके द्वारा कृषक सटीक मौसम और आपदा पूर्वनुमान, विभिन्न सरकारी योजना, नई तकनीकी, बहुभाषी ओर एकीकृत प्लेटफोम की जानकारी प्राप्त कर पाएगें।

इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्र छात्राए रावे विद्यार्थी एवं अन्य उपस्थित रहें। कृषि विज्ञान केंद्र सागर की ओर से डॉक्टर के.एस. यादव एवं डॉ. ममता सिंह, श्री मयंक मेहरा, योगेंद्र सिंह बड़ेरिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र सागर 2 से डॉ ए. के. त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख आदि उपस्थित रहे।


