महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का फूका पुतला
सागर। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का एपस्टीन फाइल में नाम आने से आक्रौशित होकर उनका पुतला दहन किया पुतला दहन का आयोजन महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती किरण लता सोनी के द्वारा गोला कुआं धर्मश्री में आयोजित किया गया।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की मोदी सरकार के मंत्रियों ने देश और दुनिया में भारत की छवि को धूमिल कर दिया है केंद्रीय मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।
महेश जाटव ने कहा की भाजपाइयों का ऐसा कृत्य आम हो गया है पूर्व विधायक सुनील जैन कहा कि
नरेंद्र मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में अराजकता का माहौल है लोग जाति धर्म की आग में धकेले जा रहे हैं और भाजपा महिलाओं के साथ गलत हरकत करने का विश्व रिकॉर्ड बना रही हैं साथ ही देश का बंटाधार कर रहे हैं नरेंद्र मोदी सरकार अमेरिका के आगे जिस तरह से झुकीं है वो चिंता जनक है।
पुतला दहन की आयोजक किरण लता सोनी ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि ओछी हरकतों को अंजाम देने की मानसिकता वाले लोगों के हाथ में देश की बागडोर हैं।
जिसे देश की नारी सुरक्षित नहीं है
पुतला दहन में पार्षद सुरेखा रायभावना रोहन रेखा सोनी गीता कुशवाहा अर्चना कनौजिया राकेश राय आनंद हेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा हेमराज रजक वीरेंद्र राजे नीलू दीवान दीनदयाल तिवारी महेश अहिरवार अरविंद मछंदर कुंजी लाडिया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


