Monday, February 2, 2026

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

Published on

लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी 16 हजार टूटी

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। MCX पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में करीब 16,000 रुपये की गिरावट आई। सोने की कीमत में भी 4,500 रुपये की गिरावट आई है।
5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली लेकिन जल्दी ही इसमें गिरावट आ गई। सुबह 9.30 बजे यह 15,939 रुपये यानी 6 फीसदी गिरावट के साथ 2,49,713 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। तीन दिन में चांदी की कीमत में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

इस बीच सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना करीब 4,500 रुपये यानी 3 फीसदी गिरा है। पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,46,000 रुपये पर खुला। 9.39 बजे यह 4,432 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,321 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में चांदी की कीमत में 26,273 रुपये यानी 9% की गिरावट आई थी और यह 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोना भी 3% यानी 4,592 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्यों आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 3.3 फीसदी गिरावट के साथ $4,703.27 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में इसमें 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी और यह दो हफ्ते में अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर भी अप्रैल डिलीवरी के लिए 0.3% के साथ $4,729.20 प्रति औंस पर था। स्पॉट सिल्वर भी 5% गिरावट के साथ $80.28 प्रति औंस पर आ गई। गुरुवार को यह $121.64 प्रति औंस के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है।

Latest articles

सागर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां की हत्या कर हुआ फरार

सागर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां की हत्या कर हुआ...

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी 12 घंटे में...

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक प्रदीप लारिया

जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव: विधायक...

सागर में मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण

मंत्री राकेश सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का किया निरीक्षण सागर। संत...

More like this

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री

अजित पवार के निधन के बाद बड़ा फैसला, पत्नी सुनेत्रा पवार बनीं उपमुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र...

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अहम घोषणाओं के संकेत

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, मिडिल क्लास, किसानों, नौकरीपेशा और वरिष्ठ नागरिकों...

चार्टर्ड प्लेन हादसे में निधन के बाद अजित पवार का अंतिम संस्कार, तीन दिन का राजकीय शोक

चार्टर्ड प्लेन हादसे में निधन के बाद अजित पवार का अंतिम संस्कार, तीन दिन...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!