सागर में निगम के कर बसूलने अब उड़नदस्ता देगा दविश

0
 सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सागर नगरीय क्षेत्र में जलकर,संपत्तिकर एवं कचरा बिल की बकाया राशि की वसूली हेतु एक उड़न दस्ता का गठन किया है । जिसमें प्रभारी सहायक आयुक्त
आनंद मंगल गुरू प्रभारी अधिकारी होंगे एवं अनुरुद्ध चाचोंदिया प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक ,विकास गुरू
 देवकुमार चौबे,स्वच्छता निरीक्षक , संजय सोनी स्थाईकर्मी सदस्य होंगे तथा समस्त जोन प्रभारी स्वास्थ्य विभाग एवं समस्त कर सग्रांहक उड़नदस्ता के निर्देशों का पालन एवं सहयोग करेंगे।
उड़नदस्ता दल द्वारा बकायाकरों की राशि वसूली के साथ ही आवासीय भवनों का व्यवसायिक उपयोग करने पर व्यवसायिक कर का निर्धारण कर स्पाट फाइन की कार्रवाई की जावेगी तथा संपत्तिकर का अगर सही निर्धारण नहीं हुआ है तो मौके पर ही कर निर्धारण किया जाएगा और संबंधित वार्ड के करसंग्राहक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जावेगी। इसके साथ ही उड़नदस्ता दल द्वारा बगैर नक्शा स्वीकृति के भवन निर्माण करने तथा निर्माण किए जा रहे भवनों की नगर निगम द्वारा ली गई स्वीकृति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई भी की जावेगी।
निगमायुक्त ने गठित किए गए उड़नदस्ता दल के प्रभारी अधिकारी एवं सभी सदस्यों को संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि की वसूली का कार्य तेज गति से करने एवं प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here