खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए डम्पर को जप्त कर प्रकरण दर्ज
सागर। जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग द्वारा बीना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डम्पर को जप्त कर प्रकरण दर्ज कार्यवाही की गई। वाहन को थाना भानगढ़ में खड़ा किया गया है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


