शासकीय सेवकों के चिकित्सा देयकों का भुगतान न होने पर संभाग कमिश्नर ने व्यक्त की नाराजगी, संबंधित क्लर्क को शोकॉज नोटिस जारी
सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने संवेदनशीलता के साथ समस्त शासकीय सेवाकों के लंबित चिकित्सा देयकों का समय सीमा में भुगतान न करने पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं कोष एवं लेखा को चेतावनी देने हुए संबंधित क्लर्कों को सोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कमिश्नर श्री वियन द्विवेदी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ नीना गिड़ियन, संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा श्रीमती हेमलता पटैल मौजूद थीं।
संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी शासकीय सेवकों के सभी प्रकार के चिकित्सा देयक समय सीमा में निराकृत हो, निराकरण में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। लंबित समस्त देयक एक सप्ताह में निराकरण न होने पर संबंधित जेडी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा देयकों का भुगतान हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।


