दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला कल, जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर करेंगे सम्बोधित

0

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला कल, प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर करेंगे सम्बोधित

प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के आज आएंगे सागर कार्यकर्त्ताओं ने की जोरदार स्वागत की तैयारी

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सागर में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की एवं आयोजन हेतु विभिन्न टोलियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 28 फरवरी शनिवार को धर्मा श्री स्थिति संभागीय भाजपा कार्यालय में दोपहर 1:30 से आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर रहेंगे। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि,जिला टोली,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,महामंत्री मोर्चा अध्यक्ष व मंडल स्तरीय संचालन टोली शामिल रहेंगी

*जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर का प्रथम सागर आगमन पर होगा भव्य स्वागत*

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पुनःभाजपा प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी नियुक्त होने उपरान्त लोकेन्द्र पाराशर का प्रथम सागर आगमन शनिवार को होगा। जिला प्रभारी के प्रथम सागर आगमन पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुंदेली परम्परा के साथ दोपहर 01.00 बजे मोतीनगर चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

*(श्रीकांत जैन)*
जिला मीडिया प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here