शहर कांग्रेस ने लगातार हो रही हत्याएं जमकर हो रही कटर बाजी और लूट के विरोध में एसपी को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया
सागर। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आज बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी लोकेश सिंन्हा को ज्ञापन सौंफ कर को शहर में लगातार हो रही हत्याओं एवं कटर बाजी तथा लूट को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा।
महेश जाटव ने कहा शहर में लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रह गया है जो चिंताजनक है
महेश जाटव ने बताया कि पूर्व में भी आईजी ऑफिस पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा था लेकिन छुटपुट पहल छोड़ पुलिस के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है।
महेश जाटव ने कहा कि
हाल ही में डॉक्टर सर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई एवं उनकी सही तरीके से एफ आई आर भी दर्ज नहीं हुई कुछ अराजक तत्व विश्वविद्यालय पहुंचकर गुंडागर्दी कर रहे हैं जिन पर कार्यवाही नहीं की गई शहर में सूद खोरी का व्यापार पनप रहा है कर्ज के तले लोग अपनी जान दे रहे हैं बीते दिनों एक कपड़ा व्यापारी मोगली जैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र चौधरी की आत्महत्या के पीछे भी यही कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं अपराधी गैंगवार कर रहे हैं उन्होंने गैंग बना ली है बाकायदा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है लेकिन किसी लालच वस या दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है इसका पुलिस शहर की जनता को जवाब दे।
महेश जाटव ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि पुलिस को कांग्रेस के पुतला दहन की खबर भी लग जाए तो पूरे शहर की व जिले की पुलिस कांग्रेस को रोकने में लग जाती है लेकिन अगर अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे तो पुलिस गुम हो जाती हैं।
महेश जाटव ने कहा कि जनता में दहशत का माहौल है किसी का बेटा या भाई अगर रात में 8:00 बजे तक घर नहीं आता तो उसकी परिजन फोन लगाकर चिंता करने लगते हैं कि उनकी परिजन को कोई क्षती ना हो जाए यह सब पुलिस की निष्क्रियता के परिणाम हैं।
अमन और शांति का टापू जिस शहर को कहा जाता था वहां विश्वविद्यालय में भी अब अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाने लगा है वहां भी उत्पात मचने लगा है जिससे छात्रों में दहशत हो गई पुलिस की इस मामले में उचित पहल ना करना चिंताजनक है
ज्ञापन का वाचन संगठन महा मंत्री रामकुमार पचौरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित, जगदीश यादव ,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, प्रदीप गुप्ता, सेवालाल अध्यक्ष सिंटू कटारे, अखिलेश मनी केसरवानी, सुरेंद्र चौबे
, राकेश राय ,अक्षत कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे, हेमराज रजक, नरेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,रोशनी वसीम खान ,शरद पुरोहित, आनंद हेला, सुनील ठाकुर, अरविंद सिंह ,विनोद रैकवार ,लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रेखा सोनी, अर्चना कनौजिया, किरण लता सोनी, दीनदयाल तिवारी ,अवधेश तोमर, जितेंद्र रोहण, धर्मेंद्र तोमर, वीरेंद्र महावते, बाबू मछंदर ,श्री दास रैकवार, अरविंद मछंदर, सुनील पाहवा, सुरेश पंजवानी, हीरालाल चौधरी, प्रभात जैन,भैयन पटेल, रूपनारायण तोता यादव ,पवन पटेल, मोंटी यादव, बंटी कोरी, तत्जू भाईजान, बंटी कोरी, महेश अहिरवार, संजय रैकवार, दीपक कुर्मी ,अभिलाष जैन, अनिल दक्ष, अज्जू भाई जान, अमित तिवारी ,कुंजी लडियाँ, सोहेल खान, नीरज चौरसिया ,शिवम रैकवार, सानू चौरसिया ,मयंक ठक्कर, राहुल कुशवाहा
आदि मौजूद थे।


