सागर। सागर शहर में अपराध का ग्राफ़ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा हैं, जिसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं।
ताजा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी का हैं जहां प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे एक हीरालाल अहिरवार (28) निवासी गडोली खुर्द ने इलाके में शराब के नशे में काफी देर तक उपद्रव मचाया फिर रात में संदिग्ध अवस्था मे पास में लगे विज्ञापन पोल पर उसका शव लटका मिला।
मृतक की माँ ने मामलें में हत्या का अंदेशा जताया हैं जिसपर पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, समाचार लिखे जाने तक मोतीनगर थाना निरीक्षक जसवंत सिंह से दूरभाष पर सम्पर्क नही हो सका हैं।


