सागर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की गई जान
सागर। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम समनापुर शाहजू में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। जिस पर महाराजपुर पुलिस थाने में सात आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191 (2) 191(3) 190 126(2) 118(1) 103(1)3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार- मृतक के पिता लखन यादव ने महाराजपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि करीब 15 दिन पहले मेरे रिश्तेदार भागचंद यादव निवासी समनापुर शाहजू हमारे यहां कार्यक्रम में आए थे ,जहां पर उनकी मेरे लड़के अभी यादव से लड़ाई झगड़ा हो गया था ,तो भागचंद यादव पप्पू यादव ने मेरे लड़के अभी को धमकी दी थी , कि जब भी मेरे गांव आओगे तो हम तुम्हे जान से खत्म कर देंगे और, 24 तारीख को दोपहर करीब 3:00 बजे मेरा लड़का अभी यादव रिश्तेदार अमित यादव भांजे ,हुकम यादव नाती अंकुर यादव मोटरसाइकिल से मेरे साडू भाई लाटोरी निवासी समनापुर शाह जू के यहां भंडारे के कार्यक्रम में गए थे, और शाम करीब 6:00 बजे मेरे भाई शिवराज यादव के मोबाइल पर अंकुर ने फोन लगाकर अभी से बात करवाई ,जो अभी ने मुझे फोन पर बताया की शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही हम लोग अपनी मोटरसाइकिल से समनापुर पहुंचने वाले थे गांव के बाहर मक्खन के घर के पास पहुंचे वहां टनटू यादव भागचंद यादव उमेश यादव मक्खन यादव पप्पू यादव सुखलाल यादव सभी निवासी समनापुर शाहजू तथा सुखदेव यादव डेंचुआ के हाथ में लाठी डंडा लिए मिले जो हम लोगों को देखकर रास्ता रोक लिया और पुरानी बुराई पर से हम लोगों को लाठी डंडा से मारपीट करने लगे जिससे मुझे टनटू यादव व अक्कू यादव ,भागचंद यादव सुखदेव यादव निवासी डेंचुआ ने जान से मारने की नियत से लाठी डंडों से मारपीट की है। सिर में पैर में हाथ में चोटें आई है।
अमित यादव को मक्खन एवं उमेश यादव ने डंडा मारा जिससे उसे हाथ में चोट लगी तथा छोटू के सर में चोट आई है। घटना के समय हुकम यादव एवं अंकुर यादव दिनेश यादव निवासी समनापुर जिन्होंने अपने भाई शिवराज यादव के साथ देवरी अस्पताल पहुंचा जहां पर मेरा लड़का अभी यादव अमित छोटू भाई घायल अवस्था में मिले थी ,जिन्हें सागर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था फिर मुझे अंकुर का फोन सागर से आया कि अभी की मृत्यु हो गई है। जिसकी रिपोर्ट महाराजपुर पुलिस थाने में की गई है ।
महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी साढ़े चार बजे की घटना है अभी यादव जो डेंचुआ का रहने वाला है,तीन चार समनापुर भंडारे में आए थे जहा इनका पहले से विवाद था,इनका 15 दिन पहले टनटू यादव से विवाद हुआ था ,उसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ और अभी यादव और उसके तीन साथी जिन्हें घायल अवस्था में देवी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था जहां से अभी की हालत गंभीर होने पर सागर रेफर किया गया था जहां रास्ते में अभी की मौत हो गई जिस पर छह लोगों के ऊपर नाम जद एफ आई आर दर्ज की गई है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


