राह चलती लडकियो को कटर से हमला करने वाले सागर के बदमाश को भोपाल पुलिस ने पकड़ा

0

राह चलती लडकियो को कटर से हमला करने वाले सागर के बदमाश को भोपाल पुलिस ने पकड़ा

भोपाल/ सागर। बदमाश ने दिनांक 29.01.2026 की रात्रि 9.30 से 11.30 बजे के दौरान सोनागिरी, इंद्रपुरी थाना पिपलानी तथा नरेला जोड थाना अयोध्यानगर क्षेत्र में कुल 04 लडकियों को बनाया था निशाना

पुलिस के अनुसार, बदमाश है आदतन कटर मेन, जिसने भोपाल के अतिरिक्त सागर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में 2014 में 04 घटनायें करना भी स्वीकार किया है।

बदमाश घटना करके पुलिस से बचने घर में छुप गया उसके बाद पुनः जब घटना की मंशा से निकला तभी पुलिस टीम ने दबोचा।

आरोपी बदमाश ने 04 महिने पहले करोंद सब्जी मंडी से पेशन एक्स प्रो मो.सा. चुराई थी जिससे दिया था घटना को अंजाम।

दिनांक 29.01.2026 को रात्रि में 21.30 से 23.20 बजे के दरमियान अज्ञात आरोपी के द्वारा पिपलानी क्षेत्र में राह चलती 3 महिलाओं और अयोध्या नगर क्षेत्र में 01 लडकी के साथ छुरी से हमला कर फरार होने की घटना संज्ञान में आई जिस पर पिपलानी और अयोध्या नगर थाने में अलग अलग 04 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मार्गदर्शन में जोन स्तर पर और क्राइम ब्रांच की 40 टीम बनाकर लगभग 150 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एविडेंस और पूर्व के चाकूबाजों एवं महिला सम्बन्धित अपराध में संलिप्त आरोपियों एवं जेल रिहाई के संदिग्ध को तस्दीक करते हुए लगातार तलास पतारसी हेतु लगे थे।

आरोपी के फुटेज के आधार पर हुलिया और फोटो कोu प्रकाशित कर और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किए गए।

पुलिस टीमों द्वारा लगभग 900 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तथा लगभग 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक तथा लगभग 100 संदिग्धों को राउंड अप कर पुछताछ की गई।

पुलिस टीमों द्वारा आसपास के थानों के महिला संबंधित अपराध एवं चाकूबाजी में संयुक्त आरोपियों की फोटो और उनके हुलिया से मैच कर तस्दीक तस्दीक की गई है ।

सीसीटीवी एवं फरियादिया द्वारा बताए गए हुलिया अनुसार लगभग 100 संदिग्धों को राउंड अप कर फरियादियों और फुटेज के माध्यम से तस्दीक की गई।

पुलिस टीम द्वारा भोपाल से सटे जिले में भी संपर्क कर आरोपी एवं इस तरीके के आरोपियों की पहचान के लिए संपर्क कर भी की गई थी तस्दीक।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 29.01.2026  की रात्रि करीबन 9.30 बजे बी सेक्टर सोनागिरी, 10.15 बजे एवं 10.33 बजे ए- सेक्टर सोनागिरी थाना पिपलानी क्षेत्र तथा 11.20 बजे भवानी धाम फेस-1 में थाना अयोध्यानगर क्षेत्र में राह चलती 04 लडकियों को मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा कटर से हमला कर गंभीर चोंटे पहुंचाई गई थी, जिस पर आरोपी बदमाश के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर घटना की गभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में अति. पुलिस आय़ुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे के लगातार पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विवेक सिंह भापुसे के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नेतृत्व में एसीपी एमपीनगर श्री मशीष भारद्वाज भापुसे एसीपी मिसरोद रजनीश कश्यप, एसीपी गोविंदपुरा अदिति सक्सेना, थाना प्रभारी अयोध्यानगर श्री महेश लिल्हारे, थाना प्रभारी पिपलानी चन्द्रिका यादव थाना प्रभारी गोविन्दपुरा अवधेश तोमर तथा थाना प्रभारी अवधपुरी सुरेश मीणा मय टीम तथा क्राइम ब्रांच से अंति. पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसीपी हेमन्त श्रीवास्तव तथा उनकी टीम सहित लगभग 150 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उक्त आरोपी की धर पकड हेतु लगाये गये, जिसमें सभी टीमों ने दिन रात कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एविडेंस और पूर्व के चाकूबाजों एवं महिला सम्बन्धित अपराध में संलिप्त आरोपियों एवं जेल रिहाई के संदिग्ध को तस्दीक करते हुए लगातार तलास पतारसी हेतु लगे, आरोपी के घटना के दौरान मिले फुटेज के आधार पर हुलिया और फोटो को प्रकाशित कर और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किए गए, पुलिस टीमों द्वारा लगभग 900 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये तथा लगभग 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक तथा लगभग 100 संदिग्धों को राउंड अप कर पुछताछ की गई।

टीमें लगातार तलाश पतारसी कर रही थी इसी दौरान आरोपी सागर लेंडमार्क छोलामंदीर क्षेत्र अयोध्या बायपस पर टीम को देखकर कोट फैक्ट्री तरफ जंगल क्षेत्र में पकडने में पुलिस टीम द्वारा सफलता अर्जित की। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त कटर, मोटर साइकिल पेशन प्रो, कपडे इत्यादि जब्त किये गये। आरोपी ने पुछताछ में उक्त चारो घटना के अतिरिक्त सागर जिले वर्ष 2014 में कटर से सागर की भी 04 से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है औऱ भी 4-5 घटनायें भी करना स्वीकार किया है जिनकी तस्दीक की जा रही है।

जप्त सामग्री- घटना में प्रयुक्त 01 कटर, मो.सा. पेशन एक्सप्रो, कपडे, जूते इत्यादि

गिरफ्तार आरोपी 1- देवेन्द्र पुत्र हरज्ञान अहिरवार उम्र 37 साल निवासी घसेरा मोहल्ला राहतगढ जिला सागर हाल- पुजा कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल, शिक्षा-         08 वीं, व्यवसाय- बेलदार, मिक्सर मशीन चलाना।u

आपराधिक रिकार्डः-
01. अप क्र. 51/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
02. अप.क्र. 52/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
03. अप.क्र. 64/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
04. अप.क्र. 66/14 धाराu 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
05. अप.क्र. 457/20 धारा 294, 324,506 भादवि थाना राहतगढ जिला सागर
06. अप.क्र. 65/26 धारा 118(1) बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
07. अप.क्र. 66/26 धारा 118(1), 109(2) बीएनएस थाना पिपलानी भोपालu
08. अप.क्र. 69/26 धारा 118(1), 109 बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
09. अप.क्र. 43/26 धारा 118(1), 109 बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, थाना प्रभारी पिपलानी चन्द्रिका यादव थाना प्रभारी गोविन्दपुरा अवधेश तोमर, थाना प्रभारी अवधपुरी सुरेश मीणा मय टीम, उनि संतोष रघुवंशी, उनि. विजय करचुली उनि. सुदील देशमुख, उनि. जयवीर सिंह बघेल, उनि लोकपाल यादव, सउनि. मनोज कछवाह, सउनि. मुश्ताक खान, सउनि अजीम शेर खान, सत्येन्द्र द्विवेदी,प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रुपेश जादौन, प्र.आर. 2638 सुदीप राजपूत, प्र.आर. 316 भागवत कुशवाह, प्रआर कल्याण सिंह, प्रआर अतुल सिंह,  म.प्रआर. 1706 रोशनी जैन, प्रआर  2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर. 860 मनीष मिश्रा, प्रआर 4990 मुकेश शुक्ला,     ,प्रआर 1539 राजकुमार गोयल,प्रआर 2669 महेश धाकड,प्रआर 4063 पुष्पेन्द्र, आर. 3581 सतीश यादव,आर. 3514 राजेश, आर. 3424 अंबरीश तिवारी, आर. आर. 4548 मनमोहन, म.आर. 502 अपर्णा कटारे, आर. 4343 जीवन, आर. 4361 राहुल जाट, आर. 3848 जितेन्द्र जाट, आर मनोज जाट, आर चन्द्रमोहन, आर राजकुमार, आर आरिफ, टेकनिकल सेल – आर. 3457 भूपन्द्र उईके सहित थाने एवं क्राइम के लगभग 150 पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here