त्यौहार आते ही सागर में मिठाई नमकीन आदि दुकानों पर फूड विभाग की दविश

0
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर खाद्य(फूड) प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण
सागर। आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन म०प्र० एवं कलेक्टर श्री संदीप जी आर  के निर्देशों के पालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला सागर द्वारा होली त्योहार पर आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तर पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं त्योहारों पर बहुतायत में उपयोग होने वाले मावा, मिठाइयाँ, नमकीन, गुजिया चकली आदि के नमूनें लेने की कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 25.02. 2026 को परकोटा स्थित चौरसिया नमकीन भंडार, गुजराती नमकीन हाऊस एवं सुभाष नगर स्थित जे.के. नमकीन की फैक्ट्री से नमकीन के नमूनें जॉच हेतु लिये गये। इसी क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को उक्त क्रम में स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा फर्म श्री पटेरिया स्वीट्स, कटरा बाजार, सागर का निरीक्षण किया गया एवं खाद्य पदार्थ मावा बर्फी का नमूना लिया गया। इसी क्रम में फर्म महेश नमकीन भंडार, कटरा बाजार सागर का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ गुजराती नमकीन का नमूना लिया गया है। आज दिनांक 27.02.2026 को विभाग को प्राप्त शिकायत के आधार पर फर्म भरत टी स्टाल, नई गल्ला मंडी, सागर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर गंदगी पाई गयी, जिस पर फर्म संचालक को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया और फर्म से बनी हुई चाय का नमूना जाँच हेतु लिया गया। सभी नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल को भेजे गये हैं।
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य व्यापारियों से यह अपील की गयी है कि गुणवत्ता एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों का निर्माण कर विक्रय किया जाये अन्यथा उनके विरूद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की जावेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here