Tuesday, February 3, 2026

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Published on

मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
सागर। सागर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बड़कुआ गांव के ग्रामीण एक मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर वहां पहुंचे। महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के बीच ग्रामीणों ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय परिसर के अंदर जाने की कोशिश करने लगे। मौके पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी और लोगों को शांत कराया।
कुछ देर बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की शिकायत सुनी। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण गेट के सामने ही बैठ गए और अपनी मांग दोहराते रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि संत रविदास जयंती के दिन गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी दौरान झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना की शिकायत बहेरिया थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वहां से उन्हें कोई ठोस सुनवाई नहीं मिली।
थाने में कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। प्रशासन की ओर से जांच का भरोसा दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई।

Latest articles

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य...

छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हेतु अभी से तैयारी करें-कमिश्नर

छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हेतु अभी से तैयारी करें-कमिश्नर सागर। कमिश्नर सागर...

आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट -डॉ. मोहन यादव

आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट -डॉ. मोहन यादव भोपाल। भारत...

More like this

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

7 फरवरी से शुरू होगा समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन : खाद्य...

छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हेतु अभी से तैयारी करें-कमिश्नर

छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हेतु अभी से तैयारी करें-कमिश्नर सागर। कमिश्नर सागर...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!