सागर जिले में अवैध खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्रवाई

0
जिले में अवैध खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्रवाई

सागर। जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग द्वारा शाहगढ़ में रेत और गिट्टी के अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।

दोनों ट्रैक्टर थाना शाहगढ़ में खड़े कर दिए गए हैं और प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।