होमवर्क कॉपी न लाने पर स्केल से हाथ और जांघ पर वार, परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

0

होमवर्क कॉपी न लाने पर स्केल से हाथ और जांघ पर वार, परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
सागर। सागर जिले के रहली विकासखंड अंतर्गत पटना बुजुर्ग स्थित क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 9वीं के 14 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ रहली थाने पहुंचा और घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बताया गया कि छात्र अभिजीत रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे स्कूल पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे शिक्षक शैलेंद्र चढ़ार कक्षा में पढ़ाने आए और बच्चों से होमवर्क की कॉपियां दिखाने को कहा। इस दौरान अभिजीत अपनी होमवर्क कॉपी प्रस्तुत नहीं कर सका।
कॉपी न होने पर की गई मारपीट
छात्र के अनुसार, वह होमवर्क की कॉपी एक सहपाठी के घर भूल आया था। यह बात शिक्षक को बताने पर वह नाराज हो गए और कथित तौर पर स्केल से उसके हाथ और जांघ पर मार दिया। मारपीट के बाद छात्र के शरीर पर चोट के निशान पड़ गए।
घर पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी
स्कूल से लौटने के बाद अभिजीत ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन उसे रहली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका परीक्षण कर उपचार किया।
डॉक्टर ने चोटों की पुष्टि की
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बसंत नेमा ने बताया कि 14 वर्षीय छात्र के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। बच्चे ने डॉक्टरों को बताया कि ये चोटें मारपीट के कारण आई हैं। इलाज के बाद परिजन छात्र को लेकर सीधे रहली थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण आयोग की प्रतिक्रिया
जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। शनिवार को विभाग की टीम स्कूल जाकर जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने कहा कि छात्र के साथ मारपीट की शिकायत गंभीर है और पुलिस को इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here