सागर में नर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत
सागर। जिले के शाहगढ़ से सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज कुछ ही दूरी पर अज्ञात आरोपी द्वारा चलाई गई गोली दीप शिखा जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में नर्स के पद पर कार्यरत थीं की मौके पर ही मृत्यु हो गई दीप शिखा निवासी जबलपुर पाटन उम्र लगभग 26 वर्ष।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आरोपी द्वारा 3 गोली चलाई गई हैं जिसमें दो गोली बाजू में और एक गोली पेट में लगने से नर्स की मौत हो गई
वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे द्वारा बताया गया कि अंधेरा का फायदा उठा आरोपी जंगल की तरफ भगाने में कामयाब हो गया परंतु पुलिस हर एंगल से जांच कर रही जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा होगा।

