सागर में चलेगा विशेष राजस्व वसूली अभियान, बड़े डिफॉल्टरों के नाम पर
सागर। जिले के राजस्व संग्रहण को लेकर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में राजस्व वसूली के लिए तत्काल एक विशेष अभियान शुरू किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जो बड़े बकायादार लंबे समय से सरकारी देयकों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची अब सार्वजनिक की जाएगी।
कलेक्टर ने तहसीलवार बकाया राशि की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल नोटिस तक सीमित न रहें। उन्होंने कहा कि यदि बड़े बकायादार राशि जमा करने में आनाकानी करते हैं, तो उनकी संपत्ति की कुर्की और बैंक खाते फ्रीज करने जैसी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
पारदर्शिता के लिए सूची का प्रकाशन

