Monday, January 12, 2026

Sagar News: पूर्व प्रधानमंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शहर सेवादल ने किया स्मरण

Published on

पूर्व प्रधानमंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शहर सेवादल ने किया स्मरण
सागर। शहर सेवादल परिवार ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर सदर स्थित शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और मोमबत्ती प्रज्वलित करके शास्त्री जी का स्मरण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जितेन्द्र सिंह चावला ने कहा कि शास्त्री जी ने देश को “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया, जिससे किसानों और जवानों के सम्मान को नई दिशा मिली। उनके नेतृत्व में देश ने कठिन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता का मार्ग अपनाया।
कांग्रेस नेता अवधेश तोमर ने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक थे।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र तोमर,अन्नू घोषी,दीपक मिश्रा,अंकुर यादव,फईम अंसारी,परख शुक्ल,सजल जैन,सौरभ जैन,बाबू यश तोमर,अक्षत तोमर ,शुभम तोमर आदर्श तोमर आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

Latest articles

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

More like this

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!