विधायक लारिया की पहल पर CM डॉ. यादव सागर में सेन समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

0

विधायक प्रदीप लारिया की पहल रंग लाई: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 फरवरी को सागर में सेन समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल

सागर।  नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के कुशल नेतृत्व और विशेष प्रयासों के फलस्वरूप सागर में सेन शक्ति महा संगठन द्वारा आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह को भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विधायक श्री लारिया के विशेष अनुरोध को स्वीकार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 फरवरी 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

ज्ञात हो कि जनवरी 2026 में विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में सागर सेन समाज (सेन शक्ति महा संगठन) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आमंत्रित किया था। विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री को जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक योगदान और सेन समाज की भावनाओं से अवगत कराते हुए कार्यक्रम की महत्ता बताई थी। विधायक लारिया की इस सक्रियता और अनुरोध पर अब 1 फरवरी को सागर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सम्मान समारोह किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here