बारामती में विमान हादसे की खबर, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत अन्य 3 लोगों की मौत

बारामती में विमान हादसे की खबर, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत अन्य 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा विमान हादसा हो गया है। जिसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत तीन अन्य लोगों के निधन की खबर है। विमान में डिप्टी सीएम सवार थे। जो कि लैंडिंग के वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर बारामती में एक सभा में शामिल होने आए थे।
महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार और 3 अन्य लोगों की मौत हो गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हो हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here