Sunday, January 18, 2026

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Published on

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के सेवा कार्य एक उत्कृष्ट मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर स्थित निवास स्थान पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वैदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्य् समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट, अनुकरणीय मॉडल है। पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है। सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में 70 बेड की व्यवस्था विकसित की गई है। रोगियों और उनके देखरेख करने वाले परिवार के सदस्यों के लिए भोजन और आवास का प्रबंध किया गया है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर उपचार के लिए भोपाल आए कुछ नागरिकों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। पूर्व मंत्री श्री भार्गव के निवास पर एक सुसज्जित बाल भवन भी विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कक्ष और रहवास एवं रसोई की व्यवस्थाओं को भी देखा।

Latest articles

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती मुरैना (मध्य प्रदेश)। जिले...

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

More like this

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती

किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों का धावा, 30 लाख की डकैती मुरैना (मध्य प्रदेश)। जिले...

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...
error: Content is protected !!