भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

0

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर आज 09जनवरी शुक्रवार को एक दिवसीय सागर प्रवास पर रहेंगी। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर आज 09 जनवरी को दोपहर 03:00 बजे सागर पहुंचेंगी। सागर प्रवास के दौरान श्रीमती अल्का गुर्जर सागर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केन्द्रो की सांगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करेंगी एवं धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी।

सागर आगमन पर होगा भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर के सागर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्त्ता बहेरिया तिराहा पर बुंदेली परम्परा से उनका भव्य स्वागत करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here