सागर में गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर ने किया झंडा वंदन

 सागर में गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर ने किया झंडा वंदन

अधिकारी कर्मचारियों को कमिश्नर ने दी शुभकानाएं

सागर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज कमिश्नर कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने झंडा वंदन किया।

झंडा वंदन के पश्चात कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पवर कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में संयुक्त आयुक्त विकास राकेश शुक्ला, संयुक्त आयुक्त विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here