Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

0

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह बदलाव और नए अवसर लेकर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह कार्य, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों में सोच-समझकर आगे बढ़ना जरूरी होगा।

मेष

यह सप्ताह मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ बड़ा काम समय से पहले पूरा होगा। रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी में लाभ के योग हैं। राजनीति व समाजसेवा से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृषभ

सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। भूमि-भवन व पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद परेशानी बढ़ा सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। प्रेम व वैवाहिक जीवन में समझदारी जरूरी है।
उपाय: स्फटिक गणपति की पूजा व गणेश चालीसा का पाठ करें।

मिथुन

यह सप्ताह अत्यंत शुभ है। करियर व कारोबार में प्रगति होगी। यात्रा के योग हैं, जो लाभदायक रहेंगी। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारी डील फाइनल होने के संकेत हैं। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: तुलसी सेवा करें और शाम को घी का दीपक जलाएं।

कर्क

सप्ताह व्यस्तता और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। नौकरी बदलने या साझेदारी में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही नुकसान दे सकती है। प्रेम संबंधों में संवाद जरूरी है।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित कर रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। नई साझेदारी फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा व मंत्र जाप करें।

कन्या

यह सप्ताह सफलता और लाभ लेकर आएगा। नौकरी व व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

तुला

सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। धन लेन-देन में सावधानी रखें। नियमों का पालन जरूरी है। यात्रा के योग हैं। बुजुर्गों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है।
उपाय: स्फटिक श्रीयंत्र की पूजा व श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक

सप्ताह मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी। कारोबार में मंदी और साझेदारी में मतभेद संभव हैं। मानसिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में विनम्रता रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु

भागदौड़ और खर्च बढ़ा रहेगा। यात्रा के योग हैं। करियर को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन अंत में समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा लोग सावधानी बरतें। पारिवारिक खुशियों और काम में संतुलन बनाना होगा।
उपाय: हल्दी का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर

सप्ताह खर्चीला और तनावपूर्ण रह सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद परेशान कर सकते हैं। नए काम में रुकावटें आएंगी। सप्ताह के अंत में स्थिति सुधरेगी। आय बढ़ेगी लेकिन खर्च भी रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी है।
उपाय: भगवान शिव की पूजा व चालीसा का पाठ करें।

कुंभ

यह सप्ताह शुभ रहेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में अच्छी आय होगी, साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। पार्टनरशिप का प्रस्ताव लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मीन
यह सप्ताह बेहद शुभ है। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में बड़ी डील संभव है। प्रेम व वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here