Monday, December 8, 2025

कलेक्टर के प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्र बन रहे हैं बच्चों के लिए प्ले स्कूल,स्मार्ट लर्निंग और खेल विधियों से संवर रहा है नन्हे-मुन्नों का भविष्य

Published on

spot_img

कलेक्टर के प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्र बन रहे हैं बच्चों के लिए प्ले स्कूल,स्मार्ट लर्निंग और खेल विधियों से संवर रहा है नन्हे-मुन्नों का भविष्य

सागर। सागर जिले के सुरखी क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 30 में कार्यरत जरीना खान बच्चों की बौद्धिक क्षमता को निखारने के लिए अनूठे प्रयास कर रही हैं। वे स्मार्टफोन के माध्यम से, साथ ही विभिन्न प्रकार की पुस्तकों की मदद से नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल विधियों के जरिए शिक्षा प्रदान कर रही हैं। कलेक्टर संदीप जी. आर. के निरंतर प्रयासों से आंगनवाड़ी केंद्र अब प्ले स्कूल का रूप लेने लगे हैं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट दिखने लगे हैं। बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भाषायी विकास के लिए प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक विभिन्न गतिविधियाँ कराई जाती हैं, जिनमें खेल, बालगीत, कहानियाँ, चित्रकारी, मिट्टी के खिलौने बनाना, और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की तर्ज पर खिलौने तैयार करना सहित अन्य गतिविधियाँ की जा रही हैं। इन रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों के चलते बच्चों की रुचि तेजी से बढ़ी है, जिससे आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि देखी जा रही है। इसके अलावा, जब पालकों ने स्वयं आकर देखा कि बच्चों को केंद्र में नाश्ता, गर्म भोजन और खेल-कूद जैसी सुविधाएँ मिल रही हैं, तो उनका भरोसा भी मजबूत हुआ।

Latest articles

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने दिखाई 10 नई कैंटर बसों को हरी झंडी

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने...

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

More like this

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने दिखाई 10 नई कैंटर बसों को हरी झंडी

MP : पर्यटन को नई रफ्तार: अब सफारी होगी और भी रोमांचक, मुख्यमंत्री ने...