हॉकी फीडर सेंटर सागर के खिलाड़ी हसनैन खान का 59वी एस.जी. एफ.आई. नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में चयन
सागर। हॉकी फीडर सेंटर सागर के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हसनैन खान ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर 69वीं एस.जी.एफ.आई. नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम में स्थान प्राप्त किया है।
खेल और युवा कल्याण विभाग, खेल परिसर सागर के हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में कोच मोहम्मद नफ़ीस खान के मार्गदर्शन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हसनैन ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उनकी इस सफलता पर खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी, प्रशिक्षकों तथा सभी खिलाड़ियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। हसनैन खान का यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि सागर जिले और हॉकी फीडर सेंटर के लिए भी गर्व का विषय है।


