सागर में लंबे समय बाद सड़को पर नजर आई पुलिस,चैकिंग, पैदल मार्च शुरू

0

सागर में लंबे समय बाद सड़को पर नजर आई पुलिस,चैकिंग, पैदल मार्च शुरू

सागर। कानून-व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए पुलिस अब फिर सक्रिय हो चली हैं। शुक्रवार से शुरू पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के आदेशानुसार एक व्यापक सतर्कता एवं निगरानी अभियान संचालित किया हैं जिसमे संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया अजय सनकत के नेतृत्व में किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहर के समस्त थाना प्रभारी एवं देहात क्षेत्र में अनुभागीय अधिकारियों के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सघन पैदल गश्त एवं प्रभावी पेट्रोलिंग की गई।

शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त को प्राथमिकता दी गई। रात्रिकालीन समय में मोबाइल पेट्रोलिंग, फ्लैश चेकिंग एवं आकस्मिक नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से गति नियंत्रण एवं वाहन चेकिंग की प्रभावी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा बॉडी-बॉर्न कैमरा का उपयोग करते हुए पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। कंट्रोल रूम के माध्यम से कैमरों एवं पेट्रोलिंग वाहनों से प्राप्त लाइव फीड की निरंतर निगरानी की गई, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स सुनिश्चित हो सके।

सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाते हुए पैदल गश्त के दौरान नागरिकों से संवाद किया गया, उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव साझा किए गए। होटल-लॉज, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत मजदूरों का सत्यापन अभियान भी समानांतर रूप से चलाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here