MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

0

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बेटी श्रीमती प्रियंका मूंदडा ने अमेरिका के प्रमुख शहर आटलांटा में आयोजित मिसेज इंडिया इन यूएसए प्रतियोगिता में अनेकों प्रतिद्वंदियों को पीछे छोडते हुए ‘मिसेज इंडिया इन यूएसए का खिताब जीत लिया. वे प्रतियोगिता की विनर घोषित की गई।

भारतीय मूल की सुश्री कमलेश चुघ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अमेरिका के अलग -अलग प्रांतों में रहने वाली भारतीय विवाहित सुंदरियों ने हिस्सा लिया था. टेलेंट राउंड में श्रीमती प्रियंका मूंदडा को मोस्ट ड्रिजलिंग पर्सनालिटी मानते हुए विनर घोषित कर उनके सिर पर सौंदर्य मुकुट सजाया गया।
श्रीमती प्रियंका मूंदडा ग्वालियर की पहली महिला सहकारी लक्ष्मी बाई बैंक की संस्थापक श्रीमती अलका श्रीवास्तव की सुपुत्री और शहर की प्रख्यात महिला चिकि डॉ मीरा मूंदडा की पुत्र वधु हैं. वे पिछले ढाई दशक से शिकागो मेंं फैशन और डिजाइन इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं. प्रियंका की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतको ने बधाइयाँ दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here