Thursday, January 22, 2026

सागर में लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में दिए निर्देश

Published on

लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में दिए निर्देश, विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

सागर। शासकीय विद्यालयों में कार्यरत लोकसेवकों को ई-अटेन्डेंस लगाये जाने के संबंध में बार-बार निर्देशित किया जा रहा है तथा शैक्षणिक अमला समय पर विद्यालयों में उपस्थित हो इस हेतु कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार सतत् निरीक्षण की प्रक्रिया में आज जिला शिक्षा अधिकारी सागर अरविंद जैन द्वारा विकासखंड देवरी एवं रहली में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर, पी.एम.श्री. शासकीय हाईस्कूल मढ़ीजमुनिया, शासकीय हाईस्कूल रामपुर रहली एवं शासकीय हाईस्कूल पाटई रहली का औचक निरीक्षण किया गया।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर – निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत रजनीश दुबे उच्च माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती रिचा गुप्ता उच्च माध्यमिक शिक्षक, छुट्टन सिंह धुर्वे व्याख्याता, दीपक कुमार भृत्य, श्रीमती ज्योति लखेरा भृत्य एवं निखिल खरे आईसीटी इस्ट्रक्टर अनुपस्थित पाये गये।

पी.एम.श्री. शासकीय हाईस्कूल मढ़ीजमुनिया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में श्री ओंकार प्रसाद लडिया प्राथमिक शिक्षक, सोम्या दीक्षित अतिथि शिक्षक, कमलेश पटैल अतिथि शिक्षक एवं नीरज काछी अतिथि शिक्षक अनुपस्थित पाये गये।
शासकीय हाईस्कूल रामपुर रहली निरीक्षण के दौरान विद्यालय में समस्त स्टॉफ उपस्थित पाया गया एवं कक्षाएं विधिवत संचालित पाई गई। शासकीय हाईस्कूल पाटई रहली निरीक्षण के दौरान विद्यालय में समस्त स्टॉफ उपस्थित पाया गया एवं कक्षाएं विधिवत संचालित पाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही- अनुपस्थित लोक सेवकों का एक दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही करते हुए संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं कार्यरत अनुपस्थित अतिथि शिक्षकों का एक दिवस का वेतन काटने एवं अंतिम अवसर देते हुए अपना पक्ष रखने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने हेतु कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!