BJP पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का सागर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

 

सागर। भारतीय जनता पार्टी के खजुराहो लोकसभा से सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का रविवार को सागर आगमन हुआ उनके आगमन पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बहेरिया चौराहे पर स्वागत कर अगवानी की।

सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उपस्तिथ सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी सापट, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, अंशुल परिहार, बाल किशन सोनी, सुमित यादव जय सोनी गुड्डू सोनी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here