ससुराल से बहन को लेने जा रहे कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, पाँच की चली गयी जान

छतरपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
एक्सीडेंट बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के बीच सागर-कानपुर हाईवे नंबर 34 पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ। कार में सतना निवासी प्रजापति परिवार के 7 सदस्य सवार थे, जो शाहगढ़ जा रहे थे।

उसी दौरान जोन आईजी हिमानी खन्ना दौरे से सागर मुख्यालय लौट रही थी हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय गुलगंज पुलिस को तत्काल निर्देशित किया पुलिस ने कार के गेट तोड़े और अंदर से शवों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे में इनकी गई जान

1. महेंद्र प्रजापति (30)

2. लक्ष्मण प्रजापति (40)

3. दीपक प्रजापति (24)

4. सुरेंद्र प्रजापति (26)

5. लालू प्रजापति (17)

ये जिला अस्पताल में भर्ती

1. भूपेंद्र प्रजापति

2. जितेंद्र प्रजापति

ट्रक लेकर भाग निकला था ड्राइवर

गुलगंज थाना प्रभारी गुरु दत्त शेषा ने बताया कि ट्रक सागर की तरफ से आ रहा था जबकि कार छतरपुर की तरफ से आ रही थी। तेज रफ्तार ट्रक ने कार नंबर MP19 CA 0857 को सामने से टक्कर मारी।

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर भाग निकला था जिसे पुलिस ने पीछा कर बिजावर रोड पर पकड़ लिया ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। दो कारों से बहन को लेने जा रहे थे

पुलिस के मुताबिक, सतना निवासी प्रजापति परिवार के लोग दो कारों में छतरपुर से शाहगढ़ जा रहे थे। सभी बहन को ससुराल से मायके लाने के लिए निकले थे। एक कार आगे निकल गई थी जबकि पीछे चल रही सेंट्रो कार हादसे का शिकार हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here