सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे – कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना
सागर। सभी लोग प्राकृतिक खेती के उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहे। उक्त विचार मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने जैविक हाट बाजार की शुभारंभ अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसान भाइयों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री धीरज सिंह, श्री सुखदेव मिश्र, श्री शैलेंद्र सिंह, श्री संतोष पटेल, श्री रजनीश यादव, श्री आकाश चौरसिया, श्री विनय मालिया, श्री अविनाश रावत, कृषि उपसंचालक श्राजेश त्रिपाठी, एमके प्रजापति, अनिल राजपूत, आशीष त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्राकृतिक खेती करने वाले किसान मौजूद थे।
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि जैविक उत्पाद अपनाएं कैंसर से छुटकारा पाए एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जैविक प्राकृतिक हाट बाजार के उद्घाटन समारोह में विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादन को अपनाकर कैंसर से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ संकल्प लें कि सागर जिले में केवल प्राकृतिक खेती एवं उनके उत्पादों का उपयोग करेंगे और कैंसर से निजात पाएंगे।
विधायक श्री जैन ने कहा कि भारत माता की भूमि पर जैविक खाद का उपयोग कर भारत माता की भूमि का सम्मान करें और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि अब आने वाले सभी रविवार को शहर की अलग-अलग स्थान पर जैविक हाट बाजार लगाया जाएगा सभी इसका प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ करें एवं हम सभी केवल प्राकृतिक जैविक उत्पादन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों की सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और उनको सम्मानित भी किया जाएगा।
विधायक जैन ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसान आकाश चौरसिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि आकाश अकेले कम से कम 20 वर्षों से प्राकृतिक खेती करने के काम में लगे हुए हैं और अपने प्रयासों से सागरवासियों को जोड़ रहे हैं। जैविक प्राकृतिक हाट बाजार शुभारंभ मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंडी श्री एदल सिंह कंषाना ने फीता काटकर किया।
कृषि मंत्री ने हाट बाजार का किया अवलोकन
मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने सागर की पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर पहुंचकर हाट बाजार का शुभारंभ किया और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से चर्चा भी की उन्होंने अपील की सभी लोग प्राकृतिक खेती की उत्पादों का उपयोग करें और स्वस्थ रहें।
300 से अधिक व्यक्तियों ने की खरीदारी
300 से अधिक व्यक्तियों ने जैविक उत्पादों सब्जी फल की खरीदारी की प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार को पुलिस ट्रेनिंग ग्राउंड पर आयोजित प्राकृतिक जैविक हाट बाजार में नगर वासियों ने उत्साह दिखाते हुए सवेरे से ही हाट बाजार पहुंची जहां 370 व्यक्तियों से अधिक ने ₹50000 से अधिक की जैविक सब्जी एवं फल की खरीदारी की।

