Saturday, December 20, 2025

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

Published on

सागर में डेढ़ साल से चल रही थी नशे की खेती, पुलिस ने की कार्यवाही

ग्राम सेवन में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़, 63 पौधे जब्त; आरोपी गिरफ्तार

सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवन में मेन रोड किनारे ट्रांसफार्मर के पास बने एक बाड़े में डेढ़ साल से चल रही गांजे की अवैध खेती का पुलिस ने खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 63 हरे-गीले गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम है। जब्त गांजे की कीमत करीब 7 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल के निर्देश पर, एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राहतगढ़ योगेंद्र भदौरिया के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार दोपहर दबिश दी। मौके पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम रविन्द्र पिता श्रीसिंह ठाकुर (32), निवासी ग्राम सेवन बताया।

तलाशी के दौरान बाड़े से गांजे के पौधे बरामद हुए। आरोपी के पास खेती से संबंधित कोई वैध अनुमति नहीं मिली। पुलिस ने सभी पौधों को पांच बोरियों में भरकर सील किया तथा मिट्टी का नमूना भी जब्त किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ़ साल से गांजे की खेती कर रहा था। मामले की जांच जारी है।

Latest articles

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित सागर। कलेक्टर  संदीप जी....

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह जारी, बदलाव की अटकलों पर विराम

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह जारी, बदलाव की अटकलों...

मानव जीवन में सूक्ष्मजीवों का महत्व-प्रो. नवीन कांगो

मानव जीवन में सूक्ष्मजीवों का महत्व-प्रो. नवीन कांगो सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय,...

More like this

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित

सागर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : माध्यमिक शिक्षक को किया निलंबित सागर। कलेक्टर  संदीप जी....

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह जारी, बदलाव की अटकलों पर विराम

प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में पांच दिन का कार्य सप्ताह जारी, बदलाव की अटकलों...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।