सागर में पार्षद नईम खान की मौत, अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया उन्हें

सागर। शहर के शनीचरी वार्ड (BJP) से पार्षद नईम खान (67) की सुबह 5 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि परिजन उन्हें बुंदेलखंड मैडीकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि नईम ने हाल ही में सदर क्षेत्र की कजलीवन मैदान टपरिया निवासी एक युवती 22- 23 वर्षीय युवती रेहाना से विवाह किया था। सूत्रों का कहना है कि नईम मौत के वक्त रेहाना के साथ किसी दूसरे मकान में थे।

BMC

खबर हैं कि आज गुरुवार को नईम की पहली पत्नी का जन्म दिन है। इसी सिलसिले में वे भोपाल जाने की तैयारी में थे। आशंका है कि इसी बात को लेकर नईम व रेहाना के बीच विवाद हुआ हो। नईम व उनकी दूसरी पत्नी रेहाना के बीच विवाद के मामले विवाह के पहले और बाद में सामने आते रहे हैं जिसकी गोपालगंज थाने में FIR भी हुई हैं, पर्षद नईम के करीबियों का कहना है मामला संदेहास्पद हैं, जिसमें शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है, बहरहाल हकीकत क्या हैं पोस्टमार्टम और अन्य पुलिसिया जांच में समाने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here