Friday, December 12, 2025

अंधे कत्ल का खुलासा: पहाड़ी पर मिले शव की पहचान से खुली रंजिश की कहानी, दो हत्यारे जेल भेजे

Published on

spot_img

अंधे कत्ल का खुलासा: पहाड़ी पर मिले शव की पहचान से खुली रंजिश की कहानी, दो हत्यारे जेल भेजे

सागर। दिनांक 25.11.2025 को सूचनाकर्ता गोदन पिता स्व. रल्ली रैकवार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मूडरा जरूआखेडा द्वारा सूचना दी गई कि शक्ति घाटी की पहाड़ी में केम के पेड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 40–45 वर्ष) का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर चौकी जरूआखेडा में मर्ग क्रमांक 00/2025 बाद में थाना नारयावली में मार्ग क्रमांक 55/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच में लिया गया

अज्ञात शव की पहचान हेतु व्यापक प्रयास

मामला अंधा कत्ल होने से अज्ञात मृतक की पहचान के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए गएमृतक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल की गई पंपलेट बनवाकर क्षेत्र में चिपकाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के जिलों में गाँवों व थाना क्षेत्रों में संपर्क कर जानकारी एकत्र की गईपुलिस के सतत प्रयासों से मृतक की पहचान निरंजन सिंह पिता फूलसिंह राजपूत निवासी ग्राम सरखड़ी थाना खुरई देहात के रूप में हुई।

पुरानी रंजिश के चलते हत्या की पुष्टि

मर्ग जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि मृतक की आरोपियों द्वारा पुरानी बुराई के कारण सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है।
जिस पर से थाना नरयावली में अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 296(बी), 103(1), 115(2), 238(ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने सुलझाया मामला

पुलिस अधीक्षक महोदय सागर, विकाश कुमार शाहवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा
एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ योगेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सतत तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर हत्या में शामिल आरोपी रूपसिंह राजपूत निवासी सरखड़ी, शैतानसिंह राजपूत निवासी सरखड़ी,राजेशसिंह राजपूत निवासी सिलोदा की संलिप्तता पाई गई।

दिनांक 11.12.2025 को आरोपी रूपसिंह राजपूत एवं शैतानसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार केंद्रीय जेल सागर दाखिल किया गया है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

मृतक की पहचान करने एवं अंधे कत्ल को सुलझाने में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा निरीक्षक कपिल कुमार लाक्षाकार, थाना प्रभारी नरयावली

उप निरीक्षक आरकेएस चौहान कंट्रोल रूम
उपनिरीक्षक अनिल कुजूर
सउनि जगन्नाथ यादव
प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार साइबर सेल
प्रआर जितेंद्र दुबे
प्रआर खेमचंद्र चौधरी
प्रआर भरत सिंह
आर दिलीप गुर्जर
इनके द्वारा निरंतर मेहनत, तकनीकी विश्लेषण, सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान और त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई गई।

Latest articles

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर हुआ सम्मान

सागर के जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के शताब्दी जन्मदिवस पर विधायक शैलेन्द्र...

बाघराज कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली कटौती और सुरक्षा संकट पर नगर निगम को ज्ञापन

बाघराज कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली कटौती और...

नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में शनिवार को एक दिन दी जाएगी छूट

नेशनल लोक अदालत में नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर के अधिभार में...

अच्छे कार्य करने वाले लाइन कर्मचारियों का सम्मान, अधीक्षण अभियंता ने ली समीक्षा बैठक

अच्छे कार्य करने वाले लाइन कर्मचारियों का सम्मान, अधीक्षण अभियंता ने ली समीक्षा बैठक सागर।...

More like this