Wednesday, December 17, 2025

भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं- विधायक लारिया

Published on

भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं- विधायक लारिया

सागर। ख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर, 25 दिसम्बर को अटल जयंती एवं आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बुधवार को नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने भाजपा मकरोनिया ग्रामीण मण्डल के शक्ति केंद्र सिदगुवां एवं सानोधा पर आवश्यक बैठक आहूत की। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, मकरोनिया ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक, सहसंयोजक, योजना प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री लारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष में अद्वितीय कार्य किए हैं। सरकार के इन दो वर्षों के अद्वितीय कार्यों को पार्टी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पार्टी कार्यों के लिए पूरी तरह से समर्पित है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरह हमें भी पार्टी कार्यां के लिए पूरी तरह समर्पित रहकर संगठन कार्यो को आगे बढ़ाना है। पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बैठकों, संगोष्ठियों और संपर्क अभियान के जरिए पहुंचाएं।

विधायक श्री लारिया ने आगे कहा कि यह वर्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का शताब्दी वर्ष है, जिसे पूरे सम्मान और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिवस 25 दिसंबर को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

विधायक श्री लारिया ने कहा कि इस बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात 15 मिनट तक प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार, पिछले तीन महीनों में कैबिनेट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा संगठन द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाकर जन-जन में सरकार की उपलब्धियाँ पहुंचाई जाएँगी। हम सब मिलकर जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुँचाएँगे और आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण सफलता दिलाएँगे।

Latest articles

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...

More like this

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।