निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा प्रारम्भ गंगा आरती अनुष्ठान का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा

0

निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा प्रारम्भ गंगा आरती अनुष्ठान का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा

सागर। सागर शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में झील के किनारे चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा प्रारम्भ गंगा आरती अनुष्ठान का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है। यह आयोजन अब श्रद्धा, आस्था और जन-जागरूकता का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। स्वच्छता के साथ भक्ति प्रेरणा से प्रेरित होकर प्रति सोमवार आयोजित होने वाली इस गंगा आरती में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग श्रद्धालुजन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं। और झील सहित सागर की स्वच्छता हेतु प्रेरित होकर स्वच्छ भारत अभियान हेतु जागरूक बन रहे हैं। शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की सुविधा हेतु गंगा आरती का आयोजन सायंकाल 7 बजे से किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता देखने को मिल रही है। स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा चकराघाट पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों के कारण यह स्थल अब श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र बन गया है। प्रतिदिन शाम होते ही चकराघाट से लेकर गणेशघाट तक नागरिकों की चहल-पहल और धार्मिक वातावरण का दृश्य देखने को मिलता है।

गंगा आरती में नागरिक बन सकते हैं मुख्य यजमान

लाखा बंजारा झील पर आयोजित गंगा आरती में समय-समय पर शहर के सम्माननीय नागरिक मुख्य यजमान बनकर सहभागिता कर रहे हैं। प्रत्येक सोमवार जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती से 30 मिनट पूर्व आरती स्थल पर उपस्थित होकर अंकित दीक्षित अथवा पुजारीजनों से संपर्क कर यजमान बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here